Meerut News: नोएडा के फेस्टिवल सिटी प्रोजेक्ट में करोड़ों की धोखाधड़ी, 6 निदेशकों पर मुकदमा
मेरठ, नवम्बर 19 -- Meerut News: मेरठ। नोएडा के सेक्टर-143 स्थित फेस्टिवल सिटी प्रोजेक्ट में निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 6 निदेशकों पर शासन की अनुमति के बाद ईओडब्ल्यू मेरठ सेक्टर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बाइक बोट घोटाले के आरोपी सतिंदर सिंह भसीन की पत्नी और बाकी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। प्रोजेक्ट के नाम पर करीब 88 निवेशकों से रकम लेने के बावजूद उन्हें न तो दुकान और कार्यालय उपलब्ध कराए गए और न ही उनकी धनराशि लौटाई गई। प्रकरण में जांच भी शुरू कर दी गई है। नोएडा विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2008 में आनंद इन्फो एज प्राइवेट लिमिटेड को सेक्टर-143 में आईटी सेक्टर से संबंधित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के निर्माण और बिक्री के लिए एक लाख वर्ग मीटर जमीन आवंटित की थी। वर्ष 2012 में इस जमीन को सेक्टर-143 की जगह सेक्टर-143बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.