Meerut News: नोएडा के फर्नीचर कारोबारी शाहिद चौधरी और भाई समेत 3 पर मुकदमा
मेरठ, नवम्बर 26 -- Meerut News: शादाब राव और लिसाड़ी गेट थाने के दरोगा व सिपाही के खिलाफ वसूली की शिकायत करने वाले शाहिद चौधरी समेत तीन लोगों पर 34 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप लगाया गया है कि टीएलसी कंपनी में निवेश के नाम पर यह रकम ली गई थी। वहीं शाहिद चौधरी ने आरोपों को नकार दिया है और साजिशन मुकदमा दर्ज करना बताया है। गौतमबुद्धनगर गेझा सेक्टर-93 फेस-2 निवासी फर्नीचर कारोबारी शाहिद चौधरी ने कुछ दिन पहले मेरठ डीआईजी कलानिधि नैथानी को मवाना के शादाब राव समेत लिसाड़ी गेट थाने के दरोगा अंकित सागर, हेड कांस्टेबल नीरज और खतौली में तैनात दरोगा आरिफ के खिलाफ वसूली का आरोप लगाकर शिकायत की थी। इसी मामले में दरोगा अंकित और हेड कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया था। शादाब राव पर इस्लामाबाद चौकी प्रभारी ने पुलिस के नाम पर वसूली का मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.