मेरठ, अक्टूबर 23 -- Meerut News: फलावदा क्षेत्र के गांव नैडू में दिवंगत कृष्णा धामा की याद में दो दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मंत्री दिनेश खटीक ने शुभारंभ किया। संचालन मास्टर रणपाल ने किया। दंगल में दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत और मेरठ सहित विभिन्न जनपदों से पहलवान आए। इन पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती के शानदार दांव-पेच का प्रदर्शन किया। सेवानिवृत्त सूबेदार लल्लू उर्फ जितेंद्र कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने कुश्तियों का संचालन भी किया। मंत्री दिनेश खटीक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों से खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। ऐसे आयोजन ग्रामीण युवा खिलाड़ियों को पारंपरिक कुश्ती और अन्य खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेर...