मेरठ, अक्टूबर 29 -- Meerut News: दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित चार दिवसीय 70वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में बीपी इंटर कालेज की छात्रा और चौधरी राजपाल सिंह स्पोर्ट्स अकादमी की जूडो प्रशिक्षु ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। एकेडमी प्रबंधक और कालेज प्रबंधन ने विजेता जूडो प्रशिक्षु को शुभकामनाएं दी। भराला स्थित चौधरी राजपाल सिंह जूडो स्पोर्ट्स एकेडमी की प्रशिक्षु भूमि सिवाच ने दिल्ली के प्रयागराज स्पोर्ट कांप्लेक्स में 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया में प्रतिभा कर 44 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर उत्तम खेल प्रदर्शन किया। विजेता प्रशिक्षु बीपी इंटर कालेज भराला की कक्षा नौ की छात्रा है। यह भी पढ़ें- Palamu News: 70वें एसजीएफआई नेशनल गतका चैंपियनशिप में पलामू की खुशबू न...