मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: आवास विकास परिषद एवं मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की जा रही सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण कार्रवाई के विरोध में भले ही शहर के विभिन्न बाजारों में काले झंडे नहीं लग पा रहे, लेकिन इस आंदोलन में शहर सर्राफा आगे है। शहर सराफा कागजी बाजार के बाद अब गुरुवार को नील की गली बाजार में भी सराफा व्यापारियों ने काले झंडे लगा दिये। सदर बाजार इलाके में भी कुछ दुकानदारों ने काले झंडे लगाए। सर्राफा व्यापार एसोसिएशन नील की गली के महामंत्री दिनेश रस्तोगी, अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकुल अग्रवाल, सचिन मांगा, राजेश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल. राकेश रस्तोगी, आकाश रस्तोगी ने संयुक्त व्यापार संघ के आह्वान पर गुरुवार शाम पूरे बाजार में दुकानों पर काले झंडे लगवा दिये। यह भी पढ़ें- Meerut News: काले झंडे नहीं म...