Meerut News: नीले ड्रम हत्याकांड के बाद वीरान पड़ा मुस्कान-साहिल का मकान
मेरठ, अक्टूबर 1 -- Meerut News: नीले ड्रम हत्याकांड को 19 महीने बीत चुके हैं लेकिन ब्रह्मपुरी की उस गली में आज भी उस वारदात की छाया नजर आती है। पति सौरभ राजपूत की हत्या के बाद शव को नीले ड्रम में सीमेंट से छुपाने के मामले में जेल में बंद मुस्कान और साहिल का वह मकान घटना के बाद से वीरान पड़ा है। मुख्य गेट पर लगातार ताला लटका है। मकान मालिक के मुताबिक, लोग इसे अब भी 'हत्या वाला घर' कहकर पहचानते हैं। यही वजह है कि लंबे समय से न कोई किराएदार मिला और न खरीदार। मकान मालिक ओमपाल सिंह ने बताया कि उनके बेटे विदेश में रहते हैं और वह खुद भी इस मकान में नहीं रहते। उन्होंने कहा कि वारदात के बाद से लोग मकान को नीले ड्रम हत्याकांड से जोड़कर देखते हैं। किराएदार नहीं मिलने के कारण अब वह मकान बेचना चाहते हैं लेकिन कोई खरीददार भी नहीं आ रहा। यह भी पढ़ें- कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.