Meerut News: नीला ड्रम केस : सौरभ का जिस मकान में हुआ कत्ल, वहां संगम का जल छिड़क किया शुद्धिकरण
मेरठ, नवम्बर 2 -- Meerut News: मेरठ। अखिल भारतीय हिंदू महासभा आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर अपने समर्थकों के साथ रविवार सुबह उस मकान पर पहुंची, जहां मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने सौरभ की हत्या की थी। मकान मालिक घर नहीं थे, इसलिए मकान का मुख्य गेट नहीं खुल सका। संगठन पदाधिकारियों ने गेट पर ही संगम का जल छिड़का और दीपक जलाने के बाद आरती कर नारियल तोड़ा। मीरा राठौर पूर्व में उस समय चर्चा में आईं, जब महाशिवरात्रि पर मीरा ताजमहल में शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने पहुंचीं और पूजा करने का भी प्रयास किया। इसके अलावा कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कोर्ट परिवाद दायर किया। मीरा राठौर रविवार सुबह करीब 10 बजे मेरठ पहुंची। संगठन पदाधिकारियों के साथ सबसे पहले वह इंदिरानगर में ओमपाल सिंह के मकान पर पहुंची। इसी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.