Meerut News: नीला ड्रम कांड : मुस्कान-साहिल को कल सुनाई जाएगी सजा
मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: मेरठ के बहुचर्चित और सनसनीखेज सौरभ राजपूत हत्याकांड (नीला ड्रम मर्डर केस) में 14 अक्तूबर को जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत सजा का ऐलान करेगी। करीब एक सप्ताह पूर्व अदालत ने मृतक की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को इस जघन्य हत्याकांड में दोषी करार दिया था। दोषसिद्ध होने के बाद से ही दोनों आरोपी मेरठ जिला जेल में बंद हैं और अदालत के अंतिम फैसले का इंतजार कर रहे हैं। यह खौफनाक वारदात मार्च 2025 में सामने आई थी। जांच के अनुसार, मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की नशीला पदार्थ देकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए आरोपियों ने शव के टुकड़े कर एक नीले प्लास्टिक के ड्रम में डाले और उन्हें सीमेंट तथा रेत से सील कर दिया था। इस घटना के खुलासे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.