मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: मेरठ का नीला-ड्रम (सौरभ राजपूत हत्याकांड) और सांप कांड(अमित कश्यप हत्याकांड) दोनों केस के फैसले अब नजीर बन गए हैं। प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं होने के बावजूद अभियोजन और वादी पक्ष की ओर से कोर्ट में परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, फोरेंसिक रिपोर्ट और गवाही का ऐसी जाल बिछाया कि कातिल बच नहीं पाए। दोनों केस में जिस तरह से पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित करने और घटना को साजिशन अंजाम देने का खुलासा कोर्ट में किया गया, उससे ही घटना को विरल से विरलतम माना गया। कोर्ट ने भी माना कि दंड न हो तो दुष्ट व्यक्ति सज्जनों को खा जाएंगे, इसलिए धर्म की रक्षा के लिए दंड देना जरूरी है। इन्हीं को आधार मानते हुए कोर्ट ने दोनों चर्चित प्रकरण को विरलतम श्रेणी का माना और सभी चार दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। यह भी पढ़ें- Meerut News: सांप क...