मेरठ, अक्टूबर 10 -- Meerut News: नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शुक्रवार को दो दिवसीय डिजिटल मार्केटिंग एवं कंटेंट क्रिएशन कार्यशाला हुई। एडोबी-नैसकॉम फाउंडेशन की पहल के तहत बीटेक, एमबीए और एमसीए के करीब 290 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया रणनीति, ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो-फोटो एडिटिंग और गूगल ऐड्स की जानकारी दी। संस्थान चेयरमैन ब्रजवीर सिंह ने कहा कि कौशल आधारित शिक्षा विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती है। डायरेक्टर जनरल डॉ. योगेश भौमिया ने कहा कि तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल भी जरूरी है। इंजीनियरिंग निदेशक डॉ. विशाल कोहली ने भी विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीकों का ज्ञान हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...