Meerut News: नीट उत्तीर्ण करने वाले मेधावी मोहम्मद उमर को किया सम्मानित
मेरठ, जुलाई 21 -- Meerut News: समौली में सोमवार को बेडरॉक फाऊंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नीट उत्तीर्ण करने वाले समौली निवासी छात्र मोहम्मद उमर को सम्मानित किया। फाउंडेशन की टीम ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। फाउंडेशन पदाधिकारियों सहबा शमीम, केपी जाटव, सारिक रिजवी, सौरव जाटव और सैफ रिजवी ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण छात्र मोहम्मद उमर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। फाउंडेशन सदस्य केपी जाटव ने बताया कि उत्तीर्ण छात्र की सफलता मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उसकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। फांउडेशन का उद्देश्य देहात की छिपी होनहार प्रतिभागियों को सम्मानित कर प्रेरित करना है, ताकि अन्य विद्यार्थी भी जागरूक हो सके। यह भी पढ़ें- Buxar News: मेधावी छात्र आने वाले पीढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.