Meerut News: निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में लोगों ने कराई जांच
मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: होम्योपैथिक विभाग मेरठ की ओर से संचालित 'आयुष आपके द्वार' अभियान के तहत सोमवार को पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी के आवास पर निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श व दवाइयों का लाभ लिया। शिविर का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, सुहैल इशाक कुरैशी, मोहम्मद अहमद व खलीक अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा सरधना के संयोजन में आयोजित शिविर में डॉ. विपिन और डॉ. साकिब शाकर ने मरीजों की जांच की। इस दौरान लोगों की बीपी और शुगर की जांच के साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.