Meerut News: निवेश के नाम पर 1.80 लाख रुपये ठगे
मेरठ, अक्टूबर 14 -- Meerut News: नाहली गांव निवासी एक व्यक्ति ने सेना से सेवानिवृत्त जवान और उसकी पत्नी पर कंपनी में निवेश के नाम पर 1.80 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। नाहली निवासी धर्मेंद्र सोम ने बताया कि बागपत जिले के मितली गांव निवासी दीपक से उसकी वर्ष 2017 से जान-पहचान है। दीपक सेना से सेवानिवृत्त है। आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले दीपक और उसकी पत्नी निशा ने उसे एक कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। दंपती ने कंपनी की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए निवेश की रकम पर प्रतिदिन 15 प्रतिशत तक लाभ मिलने का दावा किया। उनकी बातों पर विश्वास कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.