Meerut News: निर्वाचन आयोग की टीम आज मेरठ में, होगी समीक्षा
मेरठ, नवम्बर 2 -- Meerut News: मेरठ/लखनऊ। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय टीम आज (सोमवार को) मेरठ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करने आ रही है। आज 10.30 बजे से पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (पीवीवीएनएल) के ऊर्जा भवन सभागार में आयोजित इस बैठक में आयोग के वरिष्ठ अधिकारी प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र की चुनावी व्यवस्थाओं को परखेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा उपस्थित रहेंगे। बैठक को 2027 के विधानसभा चुनावों के रणनीतिक रोडमैप के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक के दौरान प्रदेश के चार प्रमुख मंडल मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और अलीगढ़ के अंतर्गत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.