Meerut News: निर्माणाधीन फ्लैट में नाबालिग का शव फंदे पर लटका मिला
मेरठ, सितम्बर 12 -- Meerut News: मवाना कस्बे की आकांक्षा फेज-टू कॉलोनी में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब निर्माणाधीन फ्लैट की तीसरी मंजिल पर 16 वर्षीय किशोर का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजन और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद शव को नीचे उतरवाया, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी 16 वर्षीय फरमान मजदूरी करता था। इन दिनों वह मिस्त्री हनीफ के साथ आकांक्षा फेज-टू में विपुल द्वारा बनवाए जा रहे निर्माणाधीन फ्लैट में काम कर रहा था। बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से काम के लिए निकला था। दोपहर बाद निर्माणाधीन फ्लैट की तीसरी मंजिल स्थित कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला。
घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी घटना की सूचना मिलते ही परिवार में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.