Meerut News: निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे अस्थायी डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
मेरठ, अगस्त 25 -- Meerut News: किठौर में सोमवार देररात मेरठ-गढ़ मार्ग पर नंगली के मुख्य मार्ग के समीप निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की अस्थाई डिवाइड से टकराने के कारण मौत हो गई। शाहजहांपुर निवासी मनोज पुत्र मांगे लाल मेरठ के न्यूट्रिमा अस्पताल में कार्यरत था। सोमवार रात वह मेरठ अस्पताल से काम खत्म करने के बाद शाहजहांपुर पहुंचा और वहां दोस्तों से मिला। इसके बाद वह अपने एक दोस्त की केटीएम ड्यूक बाइक लेकर राइडिंग के लिए निकल गया। बताया जा रहा है कि मनोज जैसे ही मेरठ-गढ़ मार्ग पर किठौर क्षेत्र के ग्राम नंगली के मुख्य मार्ग के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा, इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज गति से बाइक अस्थायी डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.