मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: सोमवार को ईओ दीपिका शुक्ला ने नगर पालिका स्थित अपने कार्यालय में नाला सफाई टीम के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न वार्डों में जलभराव और नालों की सफाई को लेकर मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को नाला सफाई अभियान युद्धस्तर पर चलाकर सात दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। कार्य में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में नाला सफाई सुपरवाइजर, सभी नाला गैंग सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। ईओ ने कहा कि बारिश के कारण नालों में सिल्ट, पॉलिथीन और कचरा जमा होने से जल प्रवाह बाधित हो रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर के सभी छोटे-बड़े नालों की अभियान चलाकर सफाई कराने और किसी भी नाले में ...