मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: कंकरखेड़ा। गांव खड़ौली में कब्रिस्तान के पास नाले में दो दिन से लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार को कब्रिस्तान के पास से गुजर रहे लोगों ने नाले में खड़ौली निवासी 32 वर्षीय इसरार का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर मोर्चरी के लिए भिजवा दिया। मृतक के चाचा आसू ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे इसरार अपनी मां साबरा से गांव में बाल कटवाने की बात कहकर घर से गया था। डेढ़-दो घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो बहन ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को परिजनों ने खड़ौली चौकी पर पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी इसरार की तलाश में गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही थी। फु...