मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: दिल्ली रोड स्थित मेवला फ्लाईओवर के नीचे रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सरस्वती लोक की ओर से आ रहा एक बाइक सवार यूटर्न लेने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खुले पड़े नाले में बाइक समेत जा गिरा। हादसे के बाद आसपास मौजूद व्यापारियों ने युवक को नाले से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। मोड़ पर बाइक की रफ्तार कम नहीं करने के बाद उसने यूटर्न लेने के लिए अचानक ब्रेक लगाया। सड़क पर फैली बजरी के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत खुले नाले में जा गिरा। अखिल भारतीय राष्ट्रवादी सेवा समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी हर्ष वशिष्ठ अन्य व्यापारियों के साथ वहां पहुंचे और युवक को सुरक्षित नाले से बाहर निकाला।नाले में गिरी बाइक को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मंगवाई...