Meerut News: नाले के गलत निर्माण से किसान की फसल हुई नष्ट, शिकायत की
मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: गांव रठौरा में एक किसान के खेत में जबरदस्ती नाला निर्माण कर दिया गया। जिससे उसकी फसल पानी भरने से नष्ट हो गई है। पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है। पीड़ित किसान प्रदीप कुमार ने बताया कि उसकी रठौरा खुर्द में कृषि भूमि है, जिसके पास कोई सरकारी नाला नहीं है। परंतु कुछ लोगों ने उनके खेत के समीप से जबरदस्ती नाला खुदवा दिया और नाले का गंदा पानी उनके खेत में छोड़ दिया। जिससे उनकी फसलों में पानी भर गया है। दो दिन की हुई बरसात में पूरे गांव का पानी उनके खेतों में भर गया है और उनके खेत ने तालाब का रूप ले लिया है। किसान का आरोप है कि जिससे उनकी फसल नष्ट हो गई है। पीड़िता का आरोप है कि इस कार्य में प्रशासन भी आरोपितों का साथ दे रहा है। किसान ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.