मेरठ, जुलाई 17 -- Meerut News: हस्तिनापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत दूधली खादर के ग्राम चेतावाला के 56 परिवारों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में एसडीएम से सरकारी भूमि पर हुए कथित अवैध कब्जे को हटाने और शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डाल दी, जिससे अभियान अधूरा रह गया। इसके बाद शिकायत करने वाले ग्रामीणों पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस कार्रवाई के रूकने से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार, उनके मकानों के सामने स्थित सरकारी खाली भूमि पर कुछ लोगों ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर रखा था। शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर 30 जून 2026 को नायब तहसीलदार सचिन चौधरी की मौजूदगी में...