Meerut News: नाम पूछकर युवक को पीटा, नगदी-मोबाइल लूट का आरोप
मेरठ, सितम्बर 10 -- Meerut News: कपसाड़ गांव में नाले के पास मछली पकड़ रहे युवक से तीन युवकों ने नाम पूछकर मारपीट कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसकी जेब से साढ़े 11 हज़ार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने ईंख के खेत में घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई। किसी तरह अटेरना चौकी पहुंचे युवक ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई थी। इंद्रानगर निवासी अनीस पुत्र इस्माइल ने तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार को वह कपसाड़ के नाले के पास मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और उससे नाम पूछा। आरोप है कि नाम बताते ही युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। बाद में आरोपियों ने उसकी जेब से साढ़े 11 रुपये और मोबाइल फोन भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.