मेरठ, अगस्त 20 -- Meerut News: थाना सरूरपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कैफ पुत्र खालिद निवासी कस्बा हर्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 18 अगस्त को कस्बा निवासी पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर कैफ के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इसे लेकर पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: अगवा कर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी बंदी इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कैफ को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने ...