Meerut News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: परतापुर थाना पुलिस ने मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम के साथ कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गगोल रोड स्थित एयरपोर्ट एन्क्लेव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार शिवनगर कॉलोनी, कताई मिल निवासी सतीश पुत्र भोपाल के खिलाफ एक महिला ने तहरीर दी थी। आरोप है कि सतीश ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। परतापुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम के साथ परतापुर पुलिस ने आरोपी सतीश को गगोल रोड स्थित एयरपोर्ट एन्क्लेव के पास से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.