Meerut News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी किशोर गिरफ्तार
मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: टीपीनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। रविवार को पुलिस ने उसे मलियाना बंबे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले किशोर पर पड़ोस में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म का आरोप है। टीपीनगर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से नियमानुसार बाल सुधार गृह भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पिता को जेल भेजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.