Meerut News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेरठ, जुलाई 2 -- Meerut News: रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष के अनुसार उनकी 16 वर्षीय पुत्री 20 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक युवक अपने साथियों के साथ किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने थाना रोहटा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुभाष चंद को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.