Meerut News: नाबालिग के अपहरण, रेप के प्रयास के आरोप में जेल
मेरठ, जुलाई 3 -- Meerut News: बाबूगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को किठौर क्षेत्र के झोलाछाप द्वारा अपने क्लीनिक में ले जाकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को किठौर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरुवार को पीड़ित किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नित्यानंदपुर निवासी नसरुल्ला पुत्र जुलफिकार किठौर में क्लीनिक करता है। आरोप है कि नसरुल्ला पीड़ित की (15) वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने क्लीनिक पर ले गया और वहां किशोरी से जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए किशोरी के अपहरण, बंधक बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपों के तहत कार्रवाई कर शुक्रवार को आरोपी चिकित्सक को जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की जमानत नामंजूर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.