Meerut News: नशे में धुत टैक्सी चालक ने दौड़ाई कार, भगदड़
मेरठ, जुलाई 25 -- Meerut News: परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित शताब्दीनगर पिंक बूथ के सामने शुक्रवार को शराब के नशे में धुत टैक्सी चालक ने कार दौड़ा दी। बेकाबू कार सड़क किनारे खड़े लोगों की ओर बढ़ी तो वहां भगदड़ मच गई। कार की चपेट में कोई नहीं आया। कुछ ही दूरी पर कार नाले में जा घुसी। ग्वालियर निवासी अंकित तोमर टैक्सी चालक है। शुक्रवार को वह दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सवारियां लेकर मेरठ आया था। सवारियों को छोड़ने के बाद वह कार लेकर वापस दिल्ली जा रहा था। रास्ते में उसने कार रोककर ठेके से शराब खरीदी और शराब पीने लगा। नशे की हालत में कार लेकर वह दिल्ली के लिए चल पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने नशे में कार को तेज रफ्तार से दौड़ा दिया। शताब्दीनगर पिंक बूथ के सामने कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.