Meerut News: नशे की हालत में भोला गंग नहर में कूदा, पुलिस एवं गोताखोरों ने बचाया
मेरठ, अगस्त 1 -- Meerut News: पूठखास गंगनहर पुल स्थित कांवड़ सेवा शिविर में नशे की हालत में एक कांवड़िया अचानक गंगनहर में कूद गया। मौके पर मौजूद गोताखोरों एवं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। घायल कांवड़िये की पहचान गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी पंकज शर्मा उर्फ ईश्वर शर्मा के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल सीएचसी रोहटा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- Meerut News: युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग, पुलिस-गोताखोरों ने बचाई जान यह भी पढ़ें- Meerut News: गंगनहर में डूबे किशोर का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग यह भी पढ़ें- 190 किमी पैदल कांवड़ यात्रा पर निकली किशोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.