Meerut News: नशीली दवाएं लगातार पकड़े जाने पर जताई चिंता
मेरठ, जुलाई 22 -- Meerut News: जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को खैरनगर स्थित संस्था के कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें औषधि विभाग द्वारा प्रदेश के कई जनपदों में अभी हाल के दिनों में भारी मात्रा में नकली दवाइयों तथा नशीली दवाओं की बड़ी खेप का पकड़े जाने पर दवा व्यापारियों ने चिंता जताई। अध्यक्ष देवेंद्र भसीन, महामंत्री रजनीश कौशल ने कहा कि संगठन ऐसे व्यक्ति विशेष का समर्थन नहीं करता, जो नकली दवाइयों के व्यापार में लिप्त हैं। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारी, जिलाधिकारी से मिलकर, औषधि विभाग को कार्रवाई जारी रखने के लिए ज्ञापन देगा। आम जनता से भी अपील की कि ज्यादा डिस्काउंट के लालच में ऐसी दवा ना लें जिससे उनके स्वास्थ्य की हानि व सरकार को राजस्व की हानि हो।बैठक यह भी पढ़ें- नकली दवाओं के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.