Meerut News: नशा नहीं, हुनर चुनें: विजय विक्रम सिंह
मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: शनिवार को मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र के वेस्ट एंड रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में सेवा संकल्प अभियान के तहत 'सेवा मेरा योगदान, नशा मुक्त भारत' विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर उन्हें एक उज्ज्वल और सकारात्मक भविष्य की ओर प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे 'बिग बॉस' टीवी शो के मशहूर वॉइस ओवर आर्टिस्ट (नैरेटर) और अभिनेता विजय विक्रम सिंह ने अपने ओजस्वी विचारों से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का बड़ा आकर्षण विजय विक्रम सिंह की मौजूदगी रही। जब उन्होंने अपनी जानी-पहचानी 'बिग बॉस' वाली अनूठी आवाज में संवाद शुरू किया, तो श्रोता हैरान रह गए। कई लोगों को पहली बार पता चला कि इस लोकप्रिय रियलिटी शो के पीछे की प्रतिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.