Meerut News: नवाबगढ़ी में शुरू हुआ सड़क निर्माण, राहत की उम्मीद जगी
मेरठ, सितम्बर 3 -- Meerut News: नवाबगढ़ी गांव में लंबे समय से खराब सड़क की समस्या से परेशान ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। फिलहाल सड़क पर मिट्टी डालने और उसे समतल करने का काम शुरू किया गया है। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती थी। सड़क पर कीचड़ और जलभराव के कारण पैदल चलने वालों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ती थी। ग्रामीण काफी समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। अब सड़क निर्माण के लिए मिट्टी डालने का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें जर्जर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.