Meerut News: नर्सिंग की छात्राओं ने प्रस्तुत किया नुक्कड़ नाटक
मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग द्वारा शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे लोगों के अनुभवों को सुनकर बेहतर देखभाल और नीतियां बनाना है। कार्यक्रम मनोरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. तरुण पाल के मार्गदर्शन और सहायक आचार्य डॉ. राशि अग्रवाल के संयोजन में हुआ। उप-प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक, एसआईसी डॉ. धीरज राज, मेडिसिन विभाग की प्रोफेसर डॉ. योगिता, डॉ. अनुपमा वर्मा उपस्थित रहीं। एमएससी नर्सिंग की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना था। एमएचएम इंडिया टीम द्वारा चिंता और उसके उपचार पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें बताया गया कि चिंता एक सामान्य और पूरी तरह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.