Meerut News: नगर पालिका में चला स्वच्छ कार्यालय अभियान
मेरठ, अक्टूबर 6 -- Meerut News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को नगर पालिका परिषद सरधना में 'स्वच्छ कार्यालय' थीम पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। शासन की गाइडलाइन के अनुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे अभियान के तहत पालिका परिसर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ कार्यालय को स्वच्छ और सुव्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया। अभियान नगर पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम और ईओ दीपिका शुक्ला के निर्देश पर आयोजित हुआ। सफाई पटल प्रभारी मुनीश कुमार के नेतृत्व में सुबह नौ बजे से सफाई कर्मचारियों ने अभियान शुरू किया। पालिका परिसर के विभिन्न कार्यालयों, हॉल, अब्दुल कलाम सभागार और एसबीएम सेल की गहन सफाई की गई। झाड़ू-पोंछा लगाने के साथ जाले हटाए गए और पंखों की सफाई की गई। वहीं कार्यालय में रखे अभिलेखों को भी व्यवस्थित किया गया। इसके अलावा परिसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.