मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: नगर निगम की ओर से जारी एनओसी के आधार पर ही एनसीआरटीसी द्वारा रैपिड रेल के शताब्दीनगर स्टेशन के पास किया गया नाले का निर्माण अब शहर के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। इस निर्माण के कारण दिल्ली रोड, माधवपुरम और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स समेत कई इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गुरुवार को भी मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने निगम अधिकारियों के साथ जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मेयर ने पाया कि दिल्ली रोड, माधवपुरम और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स जैसे क्षेत्रों में जलभराव का मुख्य कारण एनसीआरटीसी द्वारा निर्मित भूमिगत नाले का त्रुटिपूर्ण निर्माण है। वहीं अधिकारियों का यह भी मानना है कि तब नगर निगम ने केवल ड्राइंग के आधार पर एनओसी प्रदान की थी, जिसके बाद एनसीआरटीसी ने करीब 300 मीटर लंबे नाले का निर्माण किया था। यह भी पढ...