Meerut News: नगर निगम अब बकायेदारों के खिलाफ चलाएगा विशेष अभियान
मेरठ, जुलाई 15 -- Meerut News: नगर निगम ने शहर के टैक्स बकायेदारों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है। निगम ने उन भवन स्वामियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है, जिन्होंने लंबे समय से अपना गृहकर जमा नहीं किया है। उन सभी को पुराने बकाये के साथ नया बिल जारी कर दिया गया है। नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार शहर में एक लाख से अधिक भवन स्वामी ऐसे हैं जो नगर निगम के डिफाल्टरों की सूची में शामिल हैं। इन बकायेदारों पर निगम का करोड़ों रुपये का राजस्व बकाया है, जिसे वसूलने के लिए अब निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी उदय भान सिंह के अनुसार नगर निगम प्रशासन ने अब तक शहर के 2.38 लाख भवन स्वामियों को बिल जारी कर दिए हैं। इन सभी को समय रहते बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.