Meerut News: नकली सामान बचने वाले दोनों दुकानदारों को थाने से जमानत
मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: शहर में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले दोनो दुकानदारो को थाने से नोटिस पर जमानत देकर छोड़ दिया है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की लीगल टीम के मैनेजर ललित और सुमित आर्य ने नकली उत्पादों की बिक्री की सूचना पर सदर बाजार पुलिस के साथ सदर दाल मंडी स्थित जैन किराना स्टोर और जैन जनरल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने दोनों दुकानों की तलाशी ली, जहां से टाटा ब्रांड की नकली चायपत्ती तथा ऑलआउट बरामद हुए। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया बरामद सामान की पैकेजिंग और ब्रांडिंग संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने पूरा स्टॉक जब्त कर लिया। यह भी पढ़ें- Meerut News: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली कारोबार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार दोनों दुकानदारों की पहचान आशीष जैन, राकेश जैन के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.