मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: मंगलपांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में 4 लाख 63 हजार 650 रुपये के नकली नोटो के सीरियाल नंबर पुलिस मिलाने में जुट गई। शनिवार को बैंक कर्मियों के बयान दर्ज नहीं हो सके। अब सोमवार को बैक कर्मियो के बयान दर्ज होगे। जांच के बाद सिविल लाइन थाने से क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की जाएगी। गुरुवार को एटीएस, स्वाट और सिविल लाइन पुलिस ने करेंसी चेस्ट पहुंचकर कर्मचारियों से पूछताछ की। यह करेंसी चेस्ट से करीब 186 बैंक शाखाएं जुड़ी हुई हैं। पुलिस के अनुसार, हरियाणा के हिसार सेक्टर-16 निवासी सरताज सिंह मंगलपांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट के प्रबंधक हैं। यह भी पढ़ें- करेंसी चेस्ट में नकली नोट मामले में आज होंगे बैककर्मियों के बयान बीते मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करेंसी चेस्ट के निरीक्षण के दौ...