मेरठ, जुलाई 3 -- Meerut News: मेरठ। बिजली बंबा बाईपास और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे विस्तार के बीच प्रस्तावित आवास एवं विकास परिषद कीनई टाउनशिप के लिए खरीदी जाने वाली जमीन की आपत्तियों की सुनवाई दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। 8 सदस्यीय नियोजन समिति ने अपर आवास आयुक्त एवं सचिव डॉ नीरज शुक्ला की अध्यक्षता में सीसीएसयू के चरक कॉलेज ऑफ फार्मेसी के भवन में 300 से ज्यादा किसानों की आपत्तियों को सुना। दूसरे दिन भी किसानों ने वर्तमान सर्किल रेट को बढ़ाने की मांग की। गुरुवार को नियोजन समिति ने गगोल, जुर्रानपुर, ढिकोली, बाजोट, शाकरपुर, ततीना सानी, फफूंडा, सलेमपुर, नरहाड़ा, चंदसारा और अल्लीपुर जिजमाना आदि गांव के किसानों की आपत्तियों की सुनवाई की। परिषद टीम ने सुनवाई में पहुंचे किसानों को उनके खसरों के हिसाब से बुलाया और उनकी पर्ची बनाई गई। पर्ची वा...