Meerut News: नंगलाशेखू में बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत
मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: इंचौली। नंगला शेखू गांव में सोमवार को एक युवक के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। नंगलाशेखू में मोहित उर्फ कल्लू पुत्र जय भगवान अपने परिवार के साथ रहता है। सोमवार दोपहर पांच बाइकों पर सवार 15 युवक मोहित के घर के बाहर पहुंचे। इसके बाद युवकों ने अवैध तमंचों से घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद आरोपी गांव में हुड़दंग मचाते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसापास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें आरोपी युवक फरार होते हुए दिखाई दिए। बताया कि मेले में हुए झगड़े के दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है जिसके चलते कस्तला गांव के युवकों ने जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.