मेरठ, अक्टूबर 28 -- Meerut News: इंचौली। नंगलाशेखू गांव में एक युवक के घर पर फायिंरग करने के मामले में पुलिस ने कस्तला गांव के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है। नंगालशेखू गांव में बीते सोमवार को पांच बाइकों पर पहुंचे 15 युवकों ने मोहित नाम के युवक के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस घटना में घर के बाहर खड़े मोहित के पिता जयभगावन गोली लगने से बाल बाल बच गए। इसके बाद आरोपी पूरे गांव में हुडदंग मचाते हुए मौके से फरार हो गए थे। यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह भी पढ़ें- Meerut News: नंगलाशेखू में बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत उधर, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पांच बाइकों पर 15 युवकों का आतंक देखकर पुलिस भी हैरान है। प...