Meerut News: ध्वजारोहण कर अष्टान्हिका महोत्सव का शुभारंभ,, शांतिधारा की
मेरठ, जुलाई 21 -- Meerut News: आषाढ़ की अष्टान्हिका महोत्सव के पावन अवसर पर श्री 1008 नंदीश्वर द्वीप महामण्डल विधान का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर शांतिनाथ भगवान की मुख्य वेदी पर जलाभिषेक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मनोज जैन,, सुशीला जैन,, नीलम जैन,, अदिती जैन,, अनंत जैन ने ध्वजारोहण कर किया। विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर एवं माला, मुकुट पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। मांडले पर कलश स्थापना के साथ अष्ट प्रातिहार्य एवं अष्टमंगल द्रव्य पूर्ण विधि विधान के साथ स्थापित किए गए। तदोपरान्त शांतिनाथ भगवान का सामूहिक रूप से अभिषेक किया। शांतिधारा सुषमा जैन,, आशी जैन,, मनीष जैन,, अनुपम जैन,, मुकेश जैन आदि द्वारा की गई। सिद्धचक्र महामंडल विधान के मांडले पर आठ अर्घ समर्पित किए गए। मुनि भाव भूषण जी महाराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.