Meerut News: धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: मेरठ बेगमबाग स्थित द लिटिल एपेक्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्हे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की मनमोहन वेषभूषा में सजकर आये। बच्चों ने श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित सुंदर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान स्कूल की फाउंडर प्रिंसीपल संगीता नोटानी ने बच्चों को जन्माष्टमी पर्व का महत्व बताया। स्कूल के चेयरमैन डा.ब्रजभूषण तथा डायरेक्टर्स संदीप गोयल एवं संजय गोयल ने बच्चों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी टीचर्स रश्मि, रिचा, पारूल,सांची, तनु, नैंसी, सुरभि, अलीशा, अदिती, रूपाली, अकांक्षा, राशी व क्षितिका आदि का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Noida News: स्कूल में जन्माष्टमी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.