Meerut News: धूमधाम से निकली गणपति की शोभायात्रा, विधि-विधान से हुआ विसर्जन
मेरठ, सितम्बर 18 -- Meerut News: परीक्षितगढ़ कस्बे में शुक्रवार को श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान में चल रहे पांच दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का समापन विशाल शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित मोहन गुप्ता ने भगवान गणेश का तिलक एवं पूजन कर किया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन के बीच निकली शोभायात्रा ने नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण किया। यात्रा मार्ग में मदन गुर्जर, रवीन्द्र प्रधान, नितिन गुप्ता, आदित्य गर्ग, किशोर वाल्मीकि, सचिन यादव, जय नारायण शर्मा, रवि शर्मा और पराग सोनी ने भगवान गणेश का तिलक कर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए और भजनों पर झूमते हुए चले। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: श्री गणेश महोत्सव के पांचवे दिन शोभा यात्रा के साथ विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.