मेरठ, नवम्बर 7 -- Meerut News: मेरठ। रेलवे रोड जैन बोर्डिंग हाउस में शुक्रवार को आचार्य सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में दो दिवसीय श्री मंशापूर्ण महावीर विधान का शुभारंभ हुआ। इसमें जैन समाज के अलग-अलग संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। श्री प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी दिगंबर जैन बिरादरी और जैन समाज अध्यक्ष, मंत्री और पदाधिकारियों की सहभागिता रही। विधान में सोधर्म इंद्र के रूप में सुरेंद्र जैन, कुबेर इंद्र अनिल जैन, महायज्ञ नायक अनुज, सनत इंद्र योगेश जैन रहे। उद्घाटनकर्ता विजय जैन, अक्षय जैन रहे। ज्योत विराजमानकर्ता सुरेश जैन रितुराज, ध्वजारोहणकर्ता राकेश जैन रहे। शांतिधारा सुरेंद्र जैन, मनोज जैन ने की। विधान में आचार्य सौरभ सागर महाराज ने कहा कि धनतेरस आत्मकल्याण और धर्म आराधना का पावन पर्व है। संसार में अनेक पर्व और उत्सव मनाए जाते हैं, ले...