Meerut News: धनुष टूटते ही जनकपुर पहुंचे परशुराम, लक्ष्मण से हुआ संवाद
मेरठ, अक्टूबर 9 -- Meerut News: श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव के तहत शुक्रवार को रामलीला मंडल के कलाकारों ने जनकपुरी में सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ने और इसके बाद भगवान परशुराम के जनकपुर पहुंचने का प्रसंग जीवंत किया। लीला के दौरान श्रीराम और परशुराम के संवाद के साथ लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने दर्शकों का ध्यान खींचा। लीला के दौरान जनकपुरी में सीता स्वयंवर का आयोजन हुआ। इसी बीच रावण बिना निमंत्रण के स्वयंवर में पहुंच गया, जहां उसका बाणासुर से संवाद हुआ। इसके बाद भगवान श्रीराम ने शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई तो धनुष टूट गया। धनुष टूटने की आवाज सुनकर भगवान परशुराम जनकपुर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: धनुष टूटते ही जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल यहां उनका लक्ष्मण जी से संवाद हुआ। भगवान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.