Meerut News: दौराला में मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
मेरठ, जुलाई 12 -- Meerut News: दौराला निवासी समाजसेवी शशि अहलावत दौराला के आवास पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यातिथि स्वतंत्र प्रभाव राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का ढोल नगाड़ों के साथ फुल मालाओं से भव्य स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता चौधरी अमन सिंह ने की और संचालन भाजपा के दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने किया। कार्यक्रम आयोजक शशि अहलावत ने परिवार संघ मिलकर मुख्यातिथि को शिव दरबार भेंट किया। समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान हरेंद्र चौधरी, जयदेव अहलावत, अनिल तोमर, जनक सिंह, रजनीश अहलावत, भारत वीर, मुदित शर्मा, रजनीश पंवार, बिजेंद्र प्रधान, नवाब सिंह, सतपाल सिंह, कुलदीप सांगवान, राकेश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.