Meerut News: दौराला में ट्रेन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत
मेरठ, सितम्बर 28 -- Meerut News: दिल्ली-हरिद्वार रेलवे ट्रेक पर सोमवार की सुबह दादरी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दादरी चौकी पुलिस ने जांच करते हुए महिला की शिनाख्त का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे मृतका के टिटौड़ा निवासी बेटों ने शिनाख्त की। मृतका के परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं करने इंकार करते हुए शव को सुपुर्द करने की मांग की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द किया। दादरी चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह दादरी गांव के पास रेलवे ट्रेक पर वृद्धा का छत-विक्षत शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर जांच कर शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे थाना खतौली के टिटौड़ा निवासी महिपाल, मनोज, आनंद, सेठपाल ने मृतका की शिनाख्त अपनी 70 वर्षीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.