मेरठ, जुलाई 15 -- Meerut News: नगर पंचायत दौराला की कान्हा गोशाला और नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में छायादार और फलदार पौधे रोपित किए गए। सहजन के पौधों के संरक्षित होने पर भविष्य में गोवंश को पौष्टिक और लाभकारी हरा चारा मिलने की संभावना को बढ़ावा मिलेगा। दौराला नगर पंचायत चेयरमैन देवेंद्रपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी करिश्मा सिंह ने पशु चिकित्सा अधिकारी डा. साक्षी चौहान, विश्व हिंदू परिषद के गौसेवक जितेंद्र कांबोज, चौधरी अमन सिंह, विनोद लंबरदार और रवि चौधरी के साथ मिलकर पौधारोपण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...