Meerut News: दो स्थानों पर छापेमारी, 40 लाख के अवैध पटाखे बरामद
मेरठ, अक्टूबर 21 -- Meerut News: दीपावली से पहले मेरठ में अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार को टीपीनगर की देवलोक कॉलोनी और कोतवाली क्षेत्र के गुजरी बड़े बाजार में छापेमारी कर करीब 40 लाख रुपये के पटाखे बरामद किए। पुलिस ने दोनों स्थानों से पटाखे जब्त कर कपिल बब्बर और उसके भाई शालू बब्बर को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पटाखों के भंडारण और बिक्री के लिए लाइसेंस या अनुमति नहीं होने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों मामलों में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के नेतृत्व में टीपीनगर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई की। सीओ ब्रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.